जयंती पर महाराणा प्रताप को किया नमन – जगदंबिका पाल 

महाराणा प्रताप जैसे वीरों की प्रेरणा से थर थर काप रहा है पाकिस्तान – जगदंबिका पाल

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य )  सांसद जगदंबिका पाल ने बस्ती शहर के महाराणा प्रताप तिराहे पर पहुंच कर महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया एवं सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया उन्होंने कहा कि त्याग, वीरता और देशभक्ति के प्रतीक महान शूरवीर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर हम उन्हें नमन करते हैं

महाराणा प्रताप का त्यागमय व अनुपम शौर्य गाथा युगों-युगों तक प्रेरणादायी रहेगी। उनके श्री चरणों में कोटि-कोटि नमन!