जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर नाथनगर सूर्या ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी शुक्रवार को नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के बारीडीहा गांव पहुंचे। वह आरपी यादव ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन कृष्णचंद्र यादव ‘केसी’ के भतीजी की शादी समारोह में बतौर अतिथि शामिल हुए।
डॉ. चतुर्वेदी ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की मंगलकामना की और उपहार भेंट किया। उन्होंने इस दौरान परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर पारिवारिक संबंधों को और प्रगाढ़ किया। उन्होंने कहा कि श्री यादव का परिवार उनके लिए हमेशा से विशेष रहा है और इस मांगलिक अवसर पर सम्मिलित होकर उन्हें बेहद खुशी हुई।
बारीडीहा पहुंचने पर कृष्णचंद्र यादव ‘केसी’ एवं उनके परिजनों द्वारा डॉ. चतुर्वेदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने किसान शिक्षा सेवा इंटर कॉलेज बारीडीहा के प्रबंधक भालचंद यादव तथा आरपी यादव मॉडर्न कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक रामचंद्र यादव से भी शिष्टाचार भेंट की।
समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें आशुतोष त्रिपाठी, उमेश सिंह, शंकर यादव, प्रेमसागर यादव, घुरहू यादव, आनंद ओझा आदि शामिल रहे।
श्री यादव ने डॉ. चतुर्वेदी के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए सौभाग्य की बात बताया