वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
कुरुक्षेत्र, 8 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार समाज कार्य विभाग के प्रो. रमेश कुमार भारद्वाज को 10 मई 2025 से सोशल वर्क विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी।
डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि डॉ. महासिंह पूनिया एकेडमिक काउंसिल व फैकल्टी ऑफ सोशल साइंसेज के सदस्य होंगे तथा बोर्ड ऑफ स्टडीज के चेयरपर्सन भी होंगे। उन्होंने बताया कि डॉ. रमेश कुमार भारद्वाज वर्तमान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्राक्टर का पदभार संभाल रहें हैं और इससे पहले भी सोशल वर्क विभाग के अध्यक्ष रह चुके है।