मुंबई में मानसून की पहली दस्तक से मौसम हुआ खुशगवार, सड़कें हुईं जलमग्न,,,,


अनुराग लक्ष्य, 8 मई
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
कुदरत भी क्या चीज़ है, अपने अनमोल खज़ानों को जब लुटाती है तो दिल खोलकर लुटाती है। अप्रैल माह की तपिश और मई के प्रथम सप्ताह की झुलसा देने वाली गर्मी से लोग जिस तरह परेशान थे। उन परेशान दिलों पर आज मानसून की पहली दस्तक की पहली बारिश ने थोड़ा आराम तो दिया लेकिन समस्या वही की वहीं है। जहां पिछले साल थी।
आज की पहली बारिश ने ही सड़कों को फिर जलमग्न कर दिया। सवाल यह उठता है कि जब प्रशाशन को यह मालूम है कि बारिश का सामना करना ही पड़ेगा तो इसके पहले ही कोई उपाय क्यों नहीं किया जाता कि जनता को सड़कों पर घुटनों तक पानी में डूबकर अपने गंतव्य तक न पहुंचना पड़े।
दादर, माटुंगा और कुर्ला इससे पूरी तरह प्रभावित दिखे। पूरी मुंबई सहित मुंबई के बाहर भी मानसून कल रात से पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिससे मुंबई वासियों को थोड़ी राहत तो मिली है लेकिन वहीं दुश्वारियों का भी सामना करना पड़ रहा है, जैसे गुज़रे हुए सालों में करना पड़ा था। समाचार लिखे जाने तक बारिश अपने रँग ओ रंगत में दिखाई दे रही है।