सन्नी वर्मा की पूज्य माता के निधन पर वर्मा परिवार कुरुक्षेत्र ने शोक व्यक्त किया।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : पटियाला के प्रसिद्ध व्यापारी सराफ सन्नी वर्मा की पूज्य माताजी श्रीमती बिन्दर कौर के निधन पर धर्म चंद वर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है व ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है सन्नी वर्मा मूल रूप से पटियाला के रहने वाले है।
धर्म चंद वर्मा, संदीप वर्मा, नितिन वर्मा, संतोष वर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में मां की कमी कोई अन्य पूर्ण नहीं कर सकता। मां गुरु,पथ प्रदर्शक व किसी भी घर का आधार होती है।