बांद्रा के क्रोमा शो रूम में लगी भीषण आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं,,,,,


अनुराग लक्ष्य, 30 अप्रैल
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
अभी पिछले दिनों आपने धारावी के गैस सिलेंडर की भरी गाड़ियों में अचानक लगी आग का मंजर भी भूले नहीं होंगे, एक और आग भड़क उठी।
बांद्रा के पश्चिम के अति व्यस्त इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक सामान क्रोमा के शी रूम में तड़के 4 बजे आग भड़क उठी। जिस पर काबू पाने के लिए राष्ट्रीय मोचन आपदा बल NDRF को बुलाया गया।
अधिकारियों के अनुसार इस अग्नि में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। आग को बुझाने का काम तेज़ी से शुरू हुआ। लेकिन यह क्रम शाम तक चला, तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। देर शाम तक कूलिंग का काम चलता रहा।
मुंबई अग्निशमन विभाग के अनुरोध पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की तैनात कर दिया गया है।जो सुबह 7बजकर 50 मिनट पर घटनास्थल पर पहुंच कर अपनी कार्यवाही शुरू कर चुकी थी।