महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। बढ़ती गर्मी को देखते हुए अयोध्या में श्रद्धालुओं की सेवा में “एक कुल्हड़ चाय” संस्था निरंतर आगे बढ़ रही है। संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक शनिवार को अयोध्या आने वाले राम भक्तों के लिए निशुल्क भोजन एवं शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। शनिवार को फूलपुर मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राम भक्तों को ठंडे शरबत का वितरण किया गया। अजय कुमार पांडे ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है। “एक कुल्हड़ चाय” संस्था लोगों से एक छोटा सा सहयोग लेकर, बिल्कुल नाम के अनुरूप, एक कुल्हड़ चाय के भाव से दान संग्रह करती है और इसी सहयोग के माध्यम से प्रत्येक शनिवार को भक्तों की सेवा करती है। संस्था का यह प्रयास न सिर्फ भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत प्रदान कर रहा है, बल्कि सेवा और समर्पण की एक मिसाल भी बनता जा रहा है इस अवसर पर विजय मोदनवाल ,राहुल प्रताप पांडे उमेश तिवारी, विकास शर्मा, हरि शर्मा ,नितिन पांडे ,रमेश पांडे ,पंकज गुप्ता ,वीरू गुप्ता प्रभु जयसवाल, वीरू पांडे,मोनू गुप्ता, अजय साहू सहित अन्य लोग उपस्थित है।