आस्था का कलश लेकर घूमी महिलाएं -श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा

कुंडा। कस्बे के पुराने रोडवेज बस अड्डा पर इंडियन प्रेस काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ से पूर्व बुधवार को बैंड बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में भक्तों का उत्साह देखते ही बना। कलश यात्रा की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गई थी। कथा स्थल पर पुरुष, कन्याएं, महिलाओं की भीड़ एकत्रित हो गयी। कलशों में मंत्रोउच्चारण से साथ जल भरा गया। इसके बाद कन्याये व महिलाएं सिर पर आस्था का कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए चल रही थी । गाजे-बाजे के बीच निकली कलश यात्रा में भक्ति का माहौल बना रहा। हर तरफ वातावरण में जयकारे की गूंज सुनाई पड़ रही थी। भक्ति गीतों के बीच आगे-आगे शोभा यात्रा में शामिल लोग अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे, तो पीछे कलश लिए महिलाएं आगे बढ़ रही थीं। कलश यात्रा पोस्ट ऑफिस तिराहा, भगवन तिराहा, सरयू नगर, मेन चौराहा, पुराना कुंडा, काली माँ मंदिर, शिव मंदिर शिव पुरम समेत नगर के विभिन्न गलियों का भ्रमण करते हुए वापस पुनः कथा स्थल पर पहुंची। जहां पर वृंदावन धाम से आए कथावाचक भागवताचार्य बाल व्यास महेंद्र कृष्ण कन्हैया जी महराज ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ कलश को स्थापित कराया। इस मौके पर मुन्ना मिश्रा, कुलदीप विश्वकर्मा, दिनेश पाल, सोनू गुप्ता, संदीप साहू, सुजीत मिश्रा, अमित पटेल, प्रीति विश्वकर्मा, अल्का तिवारी, सरोज देवी, पूनम गुप्ता, पूनम केशरवानी, रोशनी विश्वकर्मा, शांति देवी, अंशु विश्वकर्मा, सुभाष केशरवानी, चोखे लाल, संजय जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।