बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही गांव में 27 वर्षीय आरुषि उर्फ चांदनी पत्नी चिंतामणि की संदिग्ध हालत में फंदे से लटकता शव मिला है। घटना के वक्त स्वजन पड़ोस में तिलक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात घर सास जब घर पहुंची दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद जब नही खुला तो पड़ोस के लोग पहुंचे तो घर के पीछे खिडकी से देखा तो विवाहिता फंदे से लटक रही थी। लोगों ने लोगों ने डायल 112 व पति को सूचना दी। गायघाट चौकी इंचार्ज राममणि उपाध्याय पहुंचे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। वह अपने पीछे छह वर्षीय पुत्र चिराग को छोड़ गईं उसका रो-रो कर बुरा हाल है।