बस्ती: परसरामपुर का वार्षिक निरीक्षण बुधवार को एएसपी ओपी सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, वाहन, व परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के सुरक्षा उपकरणोंउचित रख-रखाव के दिशा निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र चौधरी से लंबित विवेचनाओं को पूर्ण कर अपराधियों पर अंकुश लगाने को कहा। समीक्षा के बाद ग्राम चौकीदारों को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए शांति सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनकी भूमिका व महत्ता बताई।