एक जुट रहकर तानाशाह सरकार को आगामी चुनाव में सिखाए सबक- स्वामी प्रसाद मौर्य

 

कुदरहा, बस्ती। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बस्ती आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल मालाओं व अंग वस्त्र दे कर स्वागत किया। मौर्य ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की नसीहत ही साथ इस तानाशाही सरकार को 2027 में सबक सिखाने के लिए कहा।

    अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बस्ती में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने लोलपुर चौराहा हडिया टोल प्लाजा कप्तानगंज फुटहिया चौराहा बादशाह मैरिज हॉल आदि जगहों पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया अपने संबोधन में मौर्य ने संगठन के बारे में जनपद स्तर से बूथ स्तर तक विस्तार करने को कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी ग्राम प्रधान से लेकर क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत सदस्यों को ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवारों की प्रतिनिधित्व पर जोर दिया तथा प्रदेश में व्यापक भ्रष्टाचार एवं सामाजिक स्तर पर पी डी ए के लोगों के विकास और उनकी समस्याओं का निराकरण करते हुए उनके कदम से कदम मिलाकर चलने को कहा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में उत्तर प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा चुनाव लड़ने हेतु तैयारी करने की बात कही।  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वीरेंद्र मौर्य, जगराम मौर्य, अमरजीत मौर्य, राजेश चौधरी, आसाराम मौर्य, पंकज मौर्या,  रामचंद्र मौर्य, शिवपूजन गौड़, हनुमान प्रसाद, पंचराम, आनंद, चंदन, कृष्ण मोहन, शिव बहादुर के साथ हजारों संख्या में लोग उपस्थित रहे।