बस्ती। कुदरहा विकास खण्ड क्षेत्र के माडल प्राथमिक विद्यालय पसड़ा का वार्षिकोत्सव उल्लास और संकल्पों के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अंकिता बाबी, विशिष्ट अतिथि राहुल चौधरी , जगदीश प्रसाद चौधरी , जियानी देवी , निर्मला देवी पटेल, मनोज कुमार कसौधन आदि ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर प्रीति, मोइना, शिवांगी, दिव्या, इल्मा, हलीमा, उजमा, रचना, मुस्कान, आंशी, अर्पिता, अंतिमा, अंजली, चंदा, अर्पिता, रिया, आस्था, अंश, दिवाकर, शिवम आर्यन, हिमांशु, जैनुलआब्दीन, शिवम चौहान, नित्यानंद, मुमताज, रिद्धि, निधि, अनुप्रिया, शालिनी, महिमा, संजीत गौड़, आर्यन, देवांश, अनुराग गौड, आदित्य, शुभम, रूबी, दर्पण, प्रीति, मंदाकिनी, साधना, नंदिनी, ममता, काजल, दिव्यांजलि, सलमान, हिमांशु, मुमताज, दिवाकर, विक्रम, ऋतिक, संतोष, शिवा आदि ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ ही रोचक सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
शिक्षक चंद्रकान्त विश्वकर्मा, रामपराग चौधरी, अमरदीप चौधरी, शिवभालचंद आदि ने अतिथियों, अभिभावकों का स्वागत करते हुये कहा कि पूरा प्रयास रहता है कि छात्रांे को बेहतर शिक्षा मिले। वार्षिकोत्सव के लिये छात्रोें ने अच्छी तैयारी किया था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, अभिभावक, छात्र शामिल रहे।