कक्षा 8 के छात्रों को दिया विदाई

पूरा जीवन एक परीक्षा- ठाकुर प्रेम नन्दबंशी
बस्ती। पूर्व माध्यमिक विद्यालय  महादेवा के परिषदीय विद्यालय कक्षा 8 के छात्रों को विदाई दी गई।  मुख्य अतिथि जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह और विद्यालय के पूर्व छात्र, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मण्डल महासचिव, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी ठाकुर प्रेम नन्दबंशी ने छात्रोे का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि कक्षा 8 के छात्रांे के पास अब नये अवसर है। वे पूरी ताकत से पढकर आगे बढे और सुयोग्य नागरिक बने। कहा कि पूरा जीवन ही एक परीक्षा है।
हर्रैया तहसील क्षेत्र के  पूर्व माध्यमिक विद्यालय  महादेवा के  प्रधानाचार्य हनुमत कुमार शास्त्री ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि पूरा प्रयास रहता है कि छात्रांे को बेहतर शिक्षा मिले।
कक्षा 8 के छात्रों के विदाई अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमोें के माध्यम से अतिथियोें, अभिभावकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बाालकृष्ण ओझा, चन्द्र प्रकाश गौतम, ब्लाक व्यायाम शिक्षक सर्व देव सिंह,  दीपक सिंह,  वृजेश कुमार यादव, पुरूषोत्तम, संगीता वर्मा, पवन मिश्रा, उत्तम वर्मा, दुर्गेश यादव, अमित मिश्र के साथ अनेक शिक्षक, अभिभावक, छात्र और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।