भाजपा जिला अध्यक्ष नीतू सिंह से मिले जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार शर्मा, दी शुभकामनाएं

जितेन्द्र पाठक

*संतकबीरनगर*: भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नीतू सिंह को शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार शर्मा ने नीतू सिंह के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उन्हें जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी।

*अजय कुमार शर्मा* ने नीतू सिंह को बुके भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की। इस मौके पर उन्होंने कहा, “भाजपा नेतृत्व ने नीतू सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगी और संतकबीरनगर में संगठन को और मजबूत करेंगी।”

*नीतू सिंह ने जताया आभार*

सम्मान प्राप्त कर भाजपा जिला अध्यक्ष नीतू सिंह ने अजय कुमार शर्मा सहित अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

*गणमान्य लोग रहे मौजूद*

इस अवसर पर भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें अरविन्द पाण्डेय, वीरेन्द्र नाथ चतुर्वेदी मुन्नू, पिंटू तिवारी, सत्यपाल सिंह, रिंकू ओझा, शुभम त्रिपाठी, यशपाल सिंह, शक्ति तिवारी और राज यादव सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

*संतकबीरनगर में भाजपा के इस महत्वपूर्ण बदलाव के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और नीतू सिंह के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने की दिशा में नई उम्मीदें जगी हैं।*