यज्ञ से ही होगा जगत का कल्याण

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) आर्य समाज गांधी नगर बस्ती के 106वें वार्षिकोत्सव के आज का शुभारम्भ देवयज्ञ एवं भजनोपदेश से हुआ। देवयज्ञ के पुरोहित पं0 विमल कुमार वैदिक प्रवक्ता हरदोई रहे। जिन्होंने उपस्थित श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यज्ञ से ही पर्यावरण प्रदूषण स्वच्छ हो सकता है। अगर प्रत्येक घर में यज्ञ होंगे तो देश के लोग स्वस्थ होंगे, समय पर वर्षा होगी, साथ ही साथ सारे जगत का कल्याण होगा।

इसके बाद उत्तराखण्ड से पधारे भजनोपदेशक पं0 देवशर्मा ने अपने भजन के माध्यम से वेदों की महत्ता को बताने का प्रयास किया। वैदिक विद्वान रविन्द्र आर्य ने कहा कि अगर आर्य समाज न होेता तो इस देश में सनातन सुरक्षित नहीं होता। इसके बाद जीवन में शाकाहार का महत्व पर वि़द्वानों ने अपने विचार व्यक्त किये। आर्य समाज के प्रधान हरिहर मुनि ने कहा कि आर्य समाज सोये हुए लोगों को जगाने का प्रयास कर रहा है।

oplus_0

23 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम में श्रोतागण विद्वानों के विचारों को सुनकर अपना जीवन ऊँचा उठा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम सिेंह ने किया। कार्यक्रम में मुरलीधर भारती, सुभाष चन्द्र, शैलेन्द्र कुमार शाही, बृज किशोर गुप्ता, देवब्रत ,भवानी खेर, प्रेम शंकर उपाध्याय, वेद प्रकाश आर्य, ननकऊ, रूक्मणि आर्य, वीना देवी, विजय कुमार, ओम प्रकाश, सुनील कुमार, शिवकुमार, विकास सचदेवा, संीता सचदेवा, रेनु सोनी, प्रिया सिह, आशा देवी, किरन, सुमन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।