बस्ती: जनपद के होमगार्ड जल्द ही इंसास रायफल से लैस दिखेंगे। इसके लिए सभी 956 होमगार्डाें को प्रशिक्षित किया जाएगा। 15-15 होमगार्डों का बैच बनाकर उन्हें प्रशिक्षण के लिए गोरखपुर भेजा जाएगा। चयनित होमगार्ड को 92 दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जल्द ही मंडल मुख्यालय पर भी ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव बना कर मुख्यालय भेज दिया गया है। जब तक मंडल मुख्यालय पर प्रशिक्षण स्थल नहीं आरंभ होगा तब तक गोरखपुर में होमगार्डों को शस्त्र की ट्रेनिंग दिलाया जाएगा। होमगार्ड बल के आधुनिकीकरण के लिए शासन बजट मांगा गया है। होमगार्ड कमांडेंट ने बताया कि नए वित्तीय सत्र में प्रशिक्षण का बजट प्राप्त हो जाएगा। अभी 15-15 होमगार्ड प्रशिक्षण के चयनित किए गए हैं।