घर में घुसकर बलात्कार करने, विरोध करने पर मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर घर में घुसकर जबरदस्ती बलात्कार करने, छेड़छाड़ करने, मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यायालय में दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा है कि बैहार (अचकवापुर) निवासी देवीदीन 17 जनवरी 2024 को रात में उसके घर में घुस गया। उसके साथ बलपूर्वक जबरिया बलात्कार किया। डर के कारण वह चुप रही। इसके बाद आरोपी ने 29 दिसम्बर को उसके साथ फिर छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो उसे मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का कप्तानगंज पुलिस को आदेश दिया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।