14 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Basti
बस्ती: चार अलग-अलग स्थानाें पर मारपीट की हुई घटनाओं में कोतवाली व रुधौली पुलिस ने 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। कोतवाली थानाक्षेत्र के मड़वान्गर में विश्वनाथ की उसी गांव के मनीष निषाद, आकाश, शिवा व अरुण ने एकराय होकर पिटाई कर कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दलित उत्पीड़न, धमकी व मारपीट का केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मारपीट की दूसरी घटना रुधौली थानाक्षेत्र के भरौली गांव में सामने आई। प्रेमचंद को गांव के ही अमजीत व रुपेश मारपीट कर घायल कर दिया। तीसरी घटना रुधौली थानाक्षेत्र के हनुमानगंज में गाड़ी को साइड नहीं देने की बात को लेकर दिवाकर चौधरी निवासी की हर्ष सिंह, संतोष गुप्ता,दिवाकर सिंह ने एक राय होकर पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट की चौथी घटना रुधौली थानाक्षेत्र के बारीजोत में हुई विपिन पांडेय निवासी रुधौली कला के भतीजे अमन को बाइक में ठोकर लगने की बात पर अश्वनी पाण्डेय, शुभम तिवारी ग्राम बदुरगहना थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थ नगर, प्रदुंब मिश्राग्राम टिकरी थाना खेसरहा, राज निवासी बदुरगहना थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर समेत पांच लोगों ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया।