बस्ती – यूनाइटेड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश बहराइच के अध्यक्ष सुहेल यूसुफ के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन सौंपा ज़िला अधिकारी बहराइच को। जिस में श्री राघवेंद्र बाजपेई सीतापुर जनपद के दैनिक जागरण संवाददाता थे जो निर्भीक निडर हो कर सच्चाई से पत्रकारिता करते थे उसका परिणाम यह रहा कि उनको अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी उसी के विरोध में ज्ञापन दिया जा रहा है दोषियों पर सख्त कार्यवाही कर के सज़ा दी जाए।
*इस के मद्देनजर 5 सूत्रीय मांग संगठन द्वारा राज्यपाल महोदया से की गई है:–*
1- दोषियों को गिरफ्तारी कर एवं उच्च स्तरीय जाँच कर कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाए।
2- स्व० राघवेन्द्र बाजपेई की पत्नी को 1 करोड़ रू० का मुआवजा की राशि सरकार द्वारा दी जाय एवं उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए।
3- सभी पत्रकारों के लिये सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत नये कानून बनाकर पत्रकारों को सुरक्षा दी जाय।
4- सभी पत्रकारों का 50 लाख रूपये का बीमा कराया जाय।
5- सभी पत्रकारों को सुरक्षा जिला स्तरीय प्रशासन द्वारा प्रदान की जाय।
यदि त्वरित कार्यवाही नहीं होती है तो इससे बड़ा आंदोलन संगठन द्वारा किया जाएगा।
*ज्ञापन देने के अवसर पर सदस्यों में सुहेल यूसुफ, मोहम्मद आरिफ, बी. एस. श्रीवास्तव, तौहीद अहमद, सलमान खान, आर. बी. सिंह, शहीद खान, इमरान खान, अरुण श्रीवास्तव, संदीप अग्रवाल, संदीप श्रीवास्तव, मोहम्मद आसिफ, आदि लोग उपस्थित रहे।*