जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर:खलीलाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद के नेतृत्व में उनके आवास टीचर कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पारंपरिक तरीके से होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, जिसे मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी भाईचारा मजबूत होता है और समाज में सकारात्मकता का संदेश जाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे होली को शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाएं तथा ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे।
नगरवासियों से भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने नगरवासियों से आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखते हुए होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पर्व रंगों और मिठास से भरा होता है, जिसे खुशहाली और आपसी सहयोग के साथ मनाना चाहिए।
होली मिलन में जुटे नगर के कई गणमान्य लोग
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, महामंत्री प्रदीप सिंह, सुरेश विश्वकर्मा, रंगीलाल चौधरी, सुनील चौधरी, शंभुनाथ मौर्य, जिलाध्यक्ष बीडीसी संघ रविंदर यादव, महामंत्री हनुमंत प्रताप सिंह, हरिकेश मौर्या, शैलेंद्र विश्वकर्मा, बबलू चौहान, रणजीत सिंह, राम तेज, रामबृछ चौधरी, राजू प्रधान, राकेश सिंह, विनय मिश्रा, देवी प्रसाद पांडेय, रामगोपाल पाठक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने रंग-गुलाल उड़ाकर, एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और होली के पर्व को हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।