सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, छात्रों में दिखा उत्साह

20 मार्च को विद्यालय में पीटीएम के साथ प्रवेश परीक्षा का किया गया है आयोजन

हर वर्ष की तरह विद्यालय परिवार इस वर्ष भी 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं में वितरित करेगा निशुल्क टैबलेट

3 अप्रैल से शुरू की जाएगी सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद नए सत्र की कक्षाएं

जितेन्द्र पाठक

संतकबीरनगर: जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा समाप्त होते ही विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने एडमिशन काउंटर पर पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी ली और रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त किया।

आज हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन, कई छात्र-छात्राएं प्रवेश संबंधी जानकारियां लेने के लिए उत्सुक नजर आए। इस दौरान एकेडमी प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एकेडमी के प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष भी फर्स्ट ईयर (कक्षा 11वीं) में प्रवेश लेने वाले छात्रों को निशुल्क टैबलेट वितरित किए जाएंगे।

20 मार्च को प्रवेश परीक्षा व पीटीएम का आयोजन

प्रिंसिपल श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि 20 मार्च को विद्यालय में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके साथ ही शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन (PTM) और एनुअल रिपोर्टिंग भी होगी। उन्होंने कहा कि जो छात्र-छात्राएं पहले से रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, वे परीक्षा में शामिल होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। वहीं, जिन छात्रों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द विद्यालय पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करें।

03 अप्रैल से शुरू होंगी कक्षाएं

प्रवेश परीक्षा के बाद 03 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। विद्यालय प्रशासन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।