नौतनवां (महराजगंज) ब्लाक रतनपुर के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन नौतनवां द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी नौतनवां नवीन कुमार सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख नौतनवां राकेश मद्धेशिया एवं नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी रहें।
जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष की धर्मपत्नी श्रीमती नीलेश त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने महिलाओं के सुरक्षा और सम्मान के प्रति अपने विचार व्यक्त किये ।
इस अवसर पर मुख्यरूप से कुसुम कांति त्रिपाठी अध्यक्ष आगनबाड़ी संगठन,रामकान्ति त्रिपाठी (लीगल एडवाइजर),शशिकान्ति,उमा त्रिपाठी,चंद्रप्रभा,नीतू मिश्रा,खजंती गौड़,नीलम पाण्डेय,संगीत श्रीवास्तव,गीता विश्वकर्मा सहित नौतनवां क्षेत्र की आगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका उपस्थित रहीं।