सूर्या के एमडी डा उदय प्रताप चतुर्वेदी के साथ प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने छोटे बच्चों के साथ मनाया होली का जश्न
विद्यालय के एमडी डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सभी छात्र छात्राओं को दी होली की अग्रिम बधाई
नन्हें मुन्ने नौनिहालों का शैक्षणिक सत्र पूरा होने पर विद्यालय परिवार ने किया था होली मिलन का आयोजन
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल, खलीलाबाद में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर रंगों से सराबोर नजर आया, जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन के साथ होली का उत्सव धूमधाम से मनाया।
विद्यालय के एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी ने बच्चों संग होली खेली और उन्हें अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी के निर्देशानुसार किया गया था, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
समारोह की शुरुआत एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी और प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव ने बच्चों को अबीर-गुलाल लगाकर की। इस दौरान बच्चों के साथ-साथ शिक्षक भी रंगों में सराबोर दिखे। सभी ने आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हुए एक-दूसरे को होली की अग्रिम बधाई दी।
होली भाईचारे और खुशियों का पर्व
इस मौके पर डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। उन्होंने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता के निर्देशन में सुरक्षित तरीके से रंगों के इस पर्व को मनाएं। उन्होंने विद्यालय परिवार के साथ-साथ जिलेवासियों को भी होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में शरद त्रिपाठी, अर्चना सिंह, नितेश द्विवेदी, आशुतोष पांडेय, आरती चौधरी समेत अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे सूर्या कैंपस में उल्लास और रंगों की बयार बहती रही, और सभी ने मिलकर खुशियों का आदान-प्रदान किया।