समग्र व्यक्तित्व विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना महत्व पूर्ण .प्रो सुनीता तिवारी

बस्ती – आज बस्ती महिला पी जी कॉलेज बस्ती में आज दिनांक 6 मार्च 2025 को महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की रानी लक्ष्मी बाई इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर उद्घाटन संपन्न हुआ, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् डॉ रघुनाथ चौधरी उपस्थित रहे, । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गण द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र सेवा का भाव युवाओं में जागृत करने में महत्वपूर्ण है,राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का उद्देश्य युवाओं में अपने समाज के प्रति एवं राष्ट्र के प्रति दायित्व बोध जाग्रत करना है । इसी के माध्यम से राष्ट्र व समाज का सर्वांगीण विकास संभव होगा। व्यक्तित्व के समग्र विकास में इसकी सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका है,

विशिष्ट अतिथि डॉ रघुनाथ चौधरी ने कहा कि आपसी सौहार्द और भाईचारा के विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना की अद्वितीय भूमिका है।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ रघुवर पाण्डेय ने कहा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रमुख उद्देश्य सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्राओं/युवाओं के व्यक्तित्व एवं चरित्र का विकास करना है , इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं के अंदर राष्ट एवं समाज के प्रति कर्तव्य भाव विकसित होता है,

कार्यक्रम के उद्घाटन में प्रमुख रूप से डा सीमा सिंह, डॉ नूतन यादव,डा सुधा त्रिपाठी, डा स्मिता सिंह, डा रुचि श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह, डॉ संतोष यदुवंशी, नेहा परवीन,डा प्रियंका मिश्र,पूनम यादव मोनी पाण्डेय,श्रीमती नेहा श्रीवास्तव,गिरजा नंद राव,सूर्या उपाध्याय सहित एन एस एस की छात्राए उपस्थित रही ।