पीएसी में तैनात पति की दूसरी शादी रोकवाने पर पत्नी को मिली धमकी

 

बस्ती । 11वीं वाहिनी पीएसी सिपाही ट्रेनर सीतापुर के पद पर तैनात पति के खिलाफ छावनी थाना पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर निवासी पीएससी कांस्टेबल ट्रेनर जय चौहान की पत्नी प्रमिला चौहान ने छावनी पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके पति जय चौहान सीतापुर 11 वी वाहिनी पीएसी सिपाही ट्रेनर के पद पर तैनात है। उनके साथ उसकी शादी 16 दिसम्बर 2020 को हुई थी। पति से देवरिया न्यायालय में धारा 125 सीआरपीसी, व उत्पीड़न मामले में मुकदमा चल रहा है।। न्यायालय के आदेश पर वह अपने पति के घर पर ही रह रही है। कहा है कि उसके पति ने 2 मार्च 2025 को चोरी छिपे चुपके से छावनी थाना क्षेत्र के रूपगढ़ निवासी पिंकी चौहान से दूसरी शादी करने की जानकारी होने पर उसने प्रशासन के साथ मौके पर जाकर शादी रोकवा दिया। पति के दूसरी शादी का विरोध करने के कारण उसके पति, शादी करने वाली पिंकी व उसके परिवार के अन्य लोगों ने उसे गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में आरोपी दुर्जनपुर निवासी जय चौहान, छावनी थाना क्षेत्र के रूपगढ़ निवासी पिंकी चौहान, अशोक चौहान व उसके परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर छावनी पुलिस विवेचना कर रही है।