श
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के खरका निवासी उषा पत्नी श्रवण कुमार उर्फ भोलू ने परिवारिक विवाद को लेकर मारने का तीन लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके पति श्रवण कुमार ने शराब पीकर उसे गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए मारा पीटा। इस दौरान चोट लगने से वह बेहोश हो गई। उसकी शोर गुहार सुनकर आस पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया। जब उसने इस बात की जानकारी अपने पिता लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी बसंत लाल को दी तो वे और उसके जीजा मुंडेरवा थाना क्षेत्र के गंगौरा निवासी संदीप पहुंचे, जिनसे उसके पति की खरका शराब भट्ठी के पास मुलाकात हो गई। जब उसके पिता और जीजा ने उनसे थाने पर चलने के लिए कहा तो वे भड़क गए। शराब भट्ठी के मुनीम विनोद ने उसके पति को लाठी लाकर दी और गाली देते हुए मारने के लिए उसके पति को ललकारा। इसके बाद उसके पति और महथा निवासी हरिकेश ने मिलकर उसे, उसके पिता और जीजा को मारकर सिर फोड़ दिया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत तीन के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।