नौतनवा (महराजगंज) श्री तिरुपति बालाजी मंदिर(आंध्रप्रदेश) के मुख्य पुजारी आनंद तीर्थ आचार्य गुरु जी महाराज मंगलवार को अपने नेपाल भ्रमण बाबा पशुपतिनाथ दर्शन के दौरान नौतनवा कस्बे में स्थित माता बनैलिया देवी मंदिर पहुंचकर माता का दर्शन करके आशीर्वाद लिये।
इस मौके पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं पुजारी ने फूल माला एवं अंग वस्त्र देखकर स्वागत किये। 
इस दौरान मंदिर समिति के संरक्षक व कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, दयाराम जायसवाल (अध्यक्ष),ज्वाला शुक्ला, राकेश जायसवाल, शिवकुमार शर्मा, उमाशंकर जायसवाल,कृष्ण मुरारी जायसवाल, संतोष जायसवाल,धर्मात्मा जायसवाल, दुर्गा, ऋषि राम थापा, नागेंद्र शुक्ला, पुजारी जितेंद्र बाबा यमलाल बाबा, विनोद बाबा, विपिन बाबा, आदि मौजूद रहे।