बस्ती छावनी कस्बे में सोमवार की लगभग 10:30 बजे अज्ञात कार की ठोकर से भागवत कथा सुनकर लौट रहे सर्राफा दुकानदार की मौत हो गई। तेजरफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आकर 3 अन्य महिलाओं को भी चोट आई है। सिर, पैर व हाथ में गंभीर रूप से घायल दुकानदार को स्वजन इलाज के लिए सीएचसी हर्रैया लेकर गए। जहां से चिकित्सकों दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। छावनी पुलिस सीसीटीवी फुटेज घटना की छानबीन में जुटी है।
कस्बा निवासी रोहित सोनी (उम्र करीब 32 वर्ष) पुत्र स्वo सत्यनाम सोनी बीते सोमवार की रात छावनी कस्बे में चल रही श्रीमद् भागवत कथा सुनने अपने पड़ोसियों के साथ गया था जहां से वह घर की तरफ वापस ही लौट रहा था अयोध्या से गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर ट्रेलर से कार ओवरटेक कर रही थी अयोध्या की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आने से रोहित की मौत हो गई और अन्य कार की चपेट में आकर मीना सोनी, मनीषा सोनी, सुदामा सोनी, रोहित की बेटी प्रज्ञा को भी चोट आई है। सोमवार की रात भागवत कथा सुनकर कस्बे के कई लोग पैदल ही वापस सड़क किनारे से घर लौट रहे थे। रात 10.30 बजे के करीब हुई दुर्घटना में कार की ठोकर से रोहित दूर जाकर गिरा। जिससे उसके सिर, हाथ, पैर में गंभीर को चोट आ गई। इलाज के दौरान अयोध्या में रोहित की मौत हो गई।