जीआरपी पुलिस ने ट्रेन से एक युवक को एक करोड़ 25लाख रुपये के सोने के आभूषणों के साथ किया गिरफ्तार

बस्ती। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर संदीप कुमार मीना द्वारा ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्ति बस्तुओ की चेकिंग एवं तस्करी को रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीआरपी बस्ती की पुलिस टीम द्वारा सोमवार को मुखविर से प्राप्त सूचना के आधार पर ट्रेन न0 20103 एल0टी0टी0 एक्सप्रेस के वातानुकूलित बी 2 में 30 वर्षीय लालू महीश पुत्र शंकर महीश निवासी सुखचन्द्रपुर थाना घटाल जनपद पश्चिम मेदनीपुर राज्य पश्चिम बंगाल के कब्जे से 07 अलग अलग कागज के पैकट में रखे हुये सोने के आभूषण कुल वजन 1573.63 ग्राम बरामद कर थाना जीआरपी बस्ती मालखाना में दाखिल किया गया है जिसकी कीमत करीब एक करोड़ पच्चीस लाख रुपये है| उक्त बरामद आभूषण की वैधता के सम्बन्ध में आयकर विभाग जनपद बस्ती एवं सचल दल राज्य कर जनपद बस्ती को जांच हेतु रिपोर्ट प्रेषित किया गया है| बाद जांच आवश्यक कार्यवाही की जायेगी|

 

जीआरपी थाना प्रभारी एम पी चतुर्वेदी ने बताया कि पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया गया कि सभी आभूषण सोने का है जिसको जुयेब खान पुत्र परवेज खान निवासी सराय माली खां चौक लखनऊ ने उसे दिया है और कहा कि यह माल गोरखपुर लेकर जाओ और वहां वह फोन करके बताएगा कि किसको माल देना है|

वही जीआरपी पुलिस पूछताछ कर रही हैं।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम में

उ0नि0 अभिषेक पाण्डेय,हे0का0 अख्तर हुसैन, हे0का0 सूर्यनाथ यादव, हे0का0 राजेश वर्मा, का0 विजय कुमार यादव, हे0का0 रणविजय कुमार वर्मा शामिल रहे।