कुदरहा, बस्ती। ब्लाक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी सीपी गौड़ की अध्यक्षता में बारह जर्जर परिषदीय विद्यालयों के ध्वस्तीकरण हेतु भवनों की निलामी के लिए प्रधानाध्यापक व ग्रामीण के साथ बैठक किए। जिसमें निलामी की शर्तो को लोगों के समक्ष सुनाया। बीओ कुदरहा ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर 897708 रुपया, चरकैला 870457, गोनार 905316, सुअरहा प्रथम 1440789, अइलिया 392671, शिवपुर 1215170, कचनी 754822, उमरिया 273981, लालगंज 1050978 व संविलियन विद्यालय ठोकवा 1097250, रसूलपुर 496590 और राजपुर बैरिहवा का 1527612 रुपये में होना है। नीलामी करता को मूल्यांकन धनराशि का 10 प्रतिशत धरोहर राशि प्रबंध समिति के नाम नगद जमा करना होगा। इसके पश्चात बोली बोला जाएगा। सबसे अधिक बोली बोलने वाले व्यक्ति को भवन मिलेगा और 25 प्रतिशत धनराशि अग्रिम धन के रूप में तुरंत जमा करना होगा। कल 35 प्रतिशत धनराशि सात दिवस के भीतर जमा करना पडेगा। यदि निर्धारित समय के अंदर धन जमा नहीं होगा तो धरोहर राशि जब्त कर ली जाएगी। बोली बोलने के पूर्व गांव में डुग्गी पिटाकर सभी को जानकारी देना है और प्रबंध समिति के समझ बोली बोला जाएगा।
खंड शिक्षा अधिकारी सीपी गौड़ ने बताया कि जर्जर भवन की निर्धारित धनराशि से अधिक लागत होने के कारण कहीं बोली नहीं बोला गया। जिस कारण एक भी स्कूल का ध्वस्तिकरण नही हो पाया। इसकी सूचना उच्च अधिकारी को प्रेषित कर दी गयी है।