महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । अयोध्या के हरदेव नाथ महादेव मंदिर, राम जन्मभूमि के पीछे स्थित सिद्ध पीठ से श्री शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। राजेश महाराज की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वामी कालिकानंद महाराज, प्रदीप पांडे सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
एसएसपी राजकरण नैय्यर, सीओ आशुतोष तिवारी और थाना प्रभारी राम जन्मभूमि अभिमन्यु शुक्ल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। आयोजन समिति अध्यक्ष रोहित सिंह, कोषाध्यक्ष विशाल पांडे, उदित दास महाराज, संरक्षक अजय सिंह, संजय सिंह,लवकुश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि राजेश महाराज द्वारा किया गया। शिव बारात में शामिल श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।