सोनौली पुलिस एवं एस.एस.बी संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान पिलर संख्या 519 के पास से 6 बड़लों से 863 साड़ियां और 247 लेडिज सूट किया बरामद 

नौतनवा (महराजगंज) सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस एवं एस.एस.बी की संयुक्त टीम ने बड़ी संख्या में तस्करी का लेडीज कपड़ा बरामद किया।

मिली जानकारी के अनुसार सोनौली पुलिस एवं एस.एस.बी संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान पिलर संख्या 519 के पास से 6 बड़लों से 863 साड़ियां और 247 लेडिज सूट बरामद किया। बरामद कपड़े को स्थानीय थाने पर लाकर धारा 111 कस्टम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नौतनवा कस्टम को सौंप दिया।

इस दौरान पुलिस टीम के उप निरीक्षक सौरभ सिंह, कांस्टेबल अविनाश यादव, एस.एस.बी के एल डब्ल्यू भूटिया, हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र यादव, रवि कुमार विष्णु कुमार शामिल रहे।