नौतनवा (महराजगंज) महाशिवरात्रि के पावन पर कस्बे के प्राचीन श्री झारखंडी मंदिर में सुबह से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान हर हर महादेव का उद्घोष होता रहा।
दोपहर में मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ अबीर, गुलाल उड़ाते हुए देवों के देव महादेव की बारात शिव सेवक समिति द्वारा निकाला गया। बारात में भगवान शंकर माता पार्वती, अघोरी शंकर, राधा कृष्ण, राम दरबार, हनुमान जी की झांकी बड़े ही आकर्षण का केंद्र रहा। भक्ती भजनों पर श्रद्धालु थिरकते रहे। पूरा नगर शिवमय हो गया। बारात नगर के प्रमुख मार्ग जायसवाल मुहल्ला, हनुमान चौक, पुराना नौतनवा, रेलवे स्टेशन चौराहा,घंटाघर, गांधी चौक होते हुए मंदिर पहुंची। जहां श्री राम जानकी मंदिर (ठाकुरद्वारा) पर भगवान शंकर एवं माता पार्वती का वैदिक मंत्रों के बीच बड़े ही धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ।
आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, आनंद श्रीवास्तव, जग्गू जायसवाल दया राम जायसवाल, बद्री प्रसाद अग्रहरि, रामू जायसवाल, सीताराम अग्रहरि,भोला गुप्ता, दुर्गेश जायसवाल, हरिशंकर जायसवाल,जन्मेजय सिंह,प्रमोद श्रीवास्तव, जितेंद्र जायसवाल, सुभाष वर्मा, हरिशंकर जायसवाल, सुरेश बेरीवाल, अनिल श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे