*लक्ष्य प्राप्त करने में टीम वर्क महत्वपूर्ण : प्रो कविता शाह*

 

बस्ती. महिला महाविद्यालय बस्ती में *पंडित शिवहर्ष उपाध्याय शैक्षणिक सप्ताह* के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह दिवस को भव्य वार्षिकोत्सव के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आज मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 कुलपति सिद्धार्थ विश्विद्यालय प्रो० कविता शाह एवं संरक्षक क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर डॉ० अश्विनी मिश्र महाविद्यालय के व्यवस्थापक संजय उपाध्याय एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० सुनीता तिवारी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
तत्त्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० सुनीता तिवारी द्वारा मा कुलपति प्रो० कविता शाह का स्वागत एवं सम्मान स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ प्रदान करके किया गया, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ अश्विनी मिश्र ,महाविद्यालय के व्यवस्थापक संजय उपाध्याय पूर्व कुलपति प्रो० आर०के० पांडेय , एस डी एम बस्ती सदर शत्रुहन पाठक,एसडीएम भानपुर बस्ती श्री आशुतोष तिवारी का प्राचार्या द्वारा स्वागत एवं सम्मान स्मृति चिह्न प्रदान करके किया गया।
मा कुलपति को एन सी सी की छात्राओं द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया।
प्राचार्य प्रो० सुनीता तिवारी द्वारा मुख्य अतिथि कुलपति प्रो० कविता शाह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ० अश्विनी मिश्र , व्यवस्थापक संजय उपाध्याय,पूर्व कुलपति प्रो० आर० के० पांडेय ,एसडीएम शत्रुघ्न पाठक,एसडीएम श्री आशुतोष तिवारी के साथ साथ अन्य महाविद्यालयो से आये प्राचार्यों,शिक्षकों,शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का स्वागत एवं सम्मान किया तथा महाविद्यालय के प्रगति की संक्षिप्त आख्या प्रस्तुत किया गया।
महाविद्यालयी कुलगीत का गायन किया गया,तत्त्पश्चात छात्राओं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
छात्रा अंशिका द्वारा नटराज स्तुति पर नृत्य प्रस्तुति दी गयी।
महाविद्यालय की छात्रा पलक एवं नंदिनी द्वारा ‘मस्त कलन्दर’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।
मासूम द्वारा ‘लम्बी जुदाई’ पर गीत प्रस्तुत किया गया।
हरियाणवी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।
निष्ठा,मासूम,शाम्भवी द्वारा ‘छाप तिलक मोसे छीनी रे’ पर गीत प्रस्तुत किया गया।
महबूब मेरे गीत पर नृत्य प्रस्तुति छात्राओं द्वारा दी गयी।
सूफी गीतों के मिश्रण पर गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया।
ठुमरी शाम्भवी एवं निष्ठा द्वारा प्रस्तुत किया गया
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर द्वारा अपने वक्तव्य में विश्वविद्यालय की कुलपति जी और महाविद्यालय की प्राचार्य पधारे अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। अपने वक्तव्य में कहा कि उन्होंने मा कुलपति महोदया विश्वविद्यालय की प्रथम महिला कुलपति हैं। यह महिला सशक्तिकरण का सर्वोत्तम उदाहरण है। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों को छात्राओं की प्रतिभा पहचाना आवश्यक है।
मा कुलपति प्रो० कविता शाह ने बहुत ही सहज शब्दों में महाविद्यालय को अपना शुभाशीर्वाद दिया। अपने वक्तव्य में उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गए संस्कृतिक कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रसंशा की । उन्होंने कहा कि टीम वर्क के द्वारा हम जीवन में महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। महाविद्यालय की छात्राओं को विश्वविद्यालय स्तर पर अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
मा कुलपति महोदया एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी द्वारा स्नातक स्तर पर कमरजहां को परास्नातक समाजशास्त्र में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा आराध्या चौधरी को स्मृति चिह्न एवं सर्टिफिकेट प्रदान करके सम्मानित किया गया। शैक्षणिक सप्ताह के अंतर्गत हुए कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को,स्नातक,परास्नातक छात्राओं में प्रथम स्थान प्राप्त छात्राओं को एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की छात्राओं में पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ०नूतन यादव एवं डॉ सुधा त्रिपाठी एवं अनुराग शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन प्रख्यात समाजशास्त्री डॉ रघुवर पाण्डेय पांडेय द्वारा किया गया।
इस भव्य अवसर पर प्रमुख रूप से एच आर पी जी कॉलेज को प्राचार्य प्रो बृजेश त्रिपाठी, के डी सी की प्राचार्या प्रो रीना पाठक, ए पी एन कॉलेज के प्राचार्य प्रो अभय सिंह, प्रो यस पी सिंह,प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह महाविद्यालय, डॉ अनिल मौर्या,प्राचार्य डॉ हरि ओम श्रीवास्तव, डॉ राजेंद्र बौद्ध,डॉ प्रखर त्रिपाठी, डॉ विनय सिंह, डॉ रघुनाथ चौधरी, डॉ अश्वनी श्रीवास्तव, डॉ वी एन पाण्डेय,पी के पाण्डेय, डॉ राजीव सिंह, डॉ रोहित सिंह,डॉ बलराम चौधरी, डॉ अयोध्या सिंह, आर पी एन शुक्ला,डॉ सीमा सिंह, , डॉ० वीना सिंह, डॉ स्मिता सिंह डॉ० सुहासिनी सिंह, डॉ० रुचि श्रीवास्तव, श्रीमती प्रियंका सिंह, डॉ०सन्तोष यदुवंशी, श्रीमती नेहा परवीन, डॉ० प्रियंका पांडेय,डॉ कमलेश पांडेय,श्रीमती नेहा श्रीवास्तव ,मोनी पांडेय, विशाल सिंह, कार्यालय से गिरिजा नंद राव, अरुण मणि त्रिपाठी, सूर्या उपाध्याय,शिव कुमार गुप्ता,श्री अखिलेश, श्री विजय नाथ, श्रीमती पूनम यादव, संगीता देवी, सावित्री देवी, उर्मिला,निर्मला आदि उपस्थित रहे।