बस्ती:अयोध्या फोरलेन पर थानाक्षेत्र के रेडवल गांव के पास दूल्हन की विदाई कराकर लौट रहे दूल्हा की कार सड़क हादसे की शिकार हो गई। गनीमत रही कि कार पलटी नहीं। घटना के बाद बार बार फोन लगाने पर भी हाईवे एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम नहीं पहुंची। गोरखपुर से दुल्हन की विदाई कराकर कार में सवार दूल्हा बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के पखरपुर जा रहे थे। कार सवार अखिलेश गुप्ता ने बताया कि वापस लौटते समय नीलगाय से कार टकरा गई। कार में सवार लोगों को मामूली चोट आई। क्षेत्रीय वन अधिकारी शारदा नंद तिवारी घटना के बाद मौके पर पहुंचे और दुल्हा दुल्हन को अपने कार्यालय में बुलाकर बैठाया।