बस्ती गौर ब्लाक के गयाजीतपुर में प्रधान पद के लिए हो रहे उप चुनाव में उमेश चंद्र विजय घोषित किए गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिबंध रमापति को 81 मतों से पराजित किया है।शुक्रवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू की गई जिसमें उमेश चंद्र को 222 दीप्ति चौधरी को 129 मत और रामपति को 141 मत मिले हैं। खंड विकास अधिकारी केके सिंह चुनाव अधिकारी ओंकारनाथ व सहायक चुनाव अधिकारी संदीप सिंह ने घोषित हुए विजई प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया । ग्राम पंचायत में प्रधान पद के तीन उम्मीदवार मैदान में उतरे थे हालांकि इस ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए चार लोगों ने पर्चा दाखिला किया था पर नामांकन पत्रों की जांच में प्रधान पद का एक पर्चा खारिज हो गया था।विकास खंड गौर के ग्राम पंचायत गयाजीतपुर में प्रधान द्वारा इस्तीफा देने के बाद सीट रिक्त हो गई थी। यहां प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए थे। एक प्रत्याशी का आवश्यक प्रपत्र के अभाव में पर्चा खारिज हो गया था। जिसके चलते मैदान में शीर्फ तीन प्रत्याशियों उमेश चंद्र पुत्र दयाराम, दीप्ति पत्नी अरविंद कुमार चौधरी और रामपति पुत्र राममिलन के बीच मुकाबला हुआ था।