कप्तानगंज बस्ती : समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था निराश्रित महिला व दिव्यांग व्यक्तियों को लाभ देने के उद्देश्य से 24 फरवरी को विकासखंड कप्तानगंज परिसर में कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को कैंप के माध्यम से दिया जाएगा सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण प्रशांत खरे ने बताया कि इस कैंप में अधिक संख्या में लोग उपस्थित होकर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएंगे जिससे उन्हें हर प्रकार की सुविधा दी जा सकती है और उन्हें कहीं भटकाने की आवश्यकता नहीं रहेगी इसीलिए यह कैंप का आयोजन किया जा रहा है