कुदरहा, बस्ती। ब्लाक मुख्यालय वाला ग्राम पंचायत कुदरहा के पंचायत भवन पर पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालक कल्याण एवं बांझझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय पशुचिकित्साधिकारी डा फजील खान ने फीता काट कर पशुपालको को नव वर्ष का कैलेंडर व बांझ निवारण किट सौप कर किया। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पशुओं के आहर में पोषक तत्वों की कमी के कारण दुधारु पशुओं में बांझपन की समस्या आ रही है। सभी को जागरूक होने की जरूरत है। साथ ही साथ जानवरों को हराचारा व आहार देते रहे। पशुओं में बढ़ रहे बाजपन के कारण और निवारण के बारे में बताया।
कार्यक्रम मे दूधराम, दिलीप कुमार, सीताराम, इंद्रजीत, प्रभु दयाल, पतिराज, रामचरण, चंद्रेश शर्मा, फूलचंद, बैजनाथ, श्याम नारायण, राजमान, पंकज शर्मा, राम पलट, राम सिधारे, चक्रधारी, बहादुर सहित तमाम किसान मौजूद रहे।