जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 फरवरी से लगातार जारी है। नए सत्र में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करा रहे हैं।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार, रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, और केवल परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को ही नामांकन का अवसर मिलेगा।
फर्स्ट ईयर के छात्रों को मिलेगा मुफ्त टैबलेट
विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी कक्षा 11 (फर्स्ट ईयर) में प्रवेश लेने वाले छात्रों को संस्थान की ओर से मुफ्त टैबलेट वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।
गुडलक और वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन
शैक्षणिक सत्र की समाप्ति पर विद्यालय में गुडलक और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को गुरु मंत्र देकर उनकी सफलता की कामना की गई।
अभिभावकों से रजिस्ट्रेशन के लिए अपील
प्रधानाचार्य श्रीवास्तव ने अभिभावकों से अपील की कि वे समय से अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कराएं, जिससे वे प्रवेश परीक्षा में शामिल होकर अपने नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर सकें। उन्होंने आश्वस्त किया कि विद्यालय का नया सत्र सुचारू रूप से संचालित होगा और छात्रों की शैक्षणिक प्रगति को प्राथमिकता दी जाएगी।