धूम धाम से पूर्व धर्माचार्य महथ मैथिली शरण भक्त माल का मनाया गयी 44 वी पुण्यतिथि

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम । अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी में नजरबाग स्थित सिद्ध पीठ माधुरी कुंज में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ पूर्व धर्माचार्य महथ मैथिली शरण भक्त माल की 44 वा पुण्यतिथि मनाया गया उपस्थित संत महंतो भक्तगणों ने पूर्व धर्माचार्य महंत मैथिली शरण भक्त माली के चित्र पर पुष्प अर्पित किया साथ ही पूर्व महंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा किया गया l सिद्ध पीठ माधुरी कुंज के वर्तमान महंत राज बहादुर शरण ने प्रेस प्रतिनिधि को बताया की मंदिर के पूर्व गुरु जी एवं धर्माचार्य की 44 वा पुण्यतिथि मनाया जा रहा है l हर वर्ष गुरु जी की पुण्यतिथि पर मंदिर प्रबंधन एवं भक्तों द्वारा बृहद भंडारे का आयोजन होता है जिसमें अयोध्या धाम के संत महंत व मंदिर से जुड़े भक्तों द्वारा प्रसाद ग्रहण का कृतार्थ होते हैं l सिद्ध पीठ माधुरी कुंज के महंत राज बहादुर शरण ने बताया कि मंदिर परिषद से गुरु जी के दिखाएं मार्ग पर चलकर संत सेवा विद्यार्थी सेवा , बंदर सेवा , गौ सेवा एवं भक्तों की सेवा निरंतर चली आ रही है l उक्त कार्यक्रम मे अयोध्या धाम के संत महंत समाजसेवी व भक्तगण उपस्थित रहे ।