शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक सम्बन्ध, नौकरी मिलने के बाद किया शादी से इंकार

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के एम मोहल्ला निवासी युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने, गर्भ ठहरने पर गर्भपात कराने, जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक युवक और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पीड़िता के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अवस्थीपुर निवासी श्याम बहादुर यादव ने उसे शादी करने का झांसा दिया। उसके साथ उसके कोतवाली क्षेत्र स्थित अपने रूम पर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया। गर्भ ठहर जाने पर उसका एबार्सन करा दिया। जब उसकी अम्बेडकरनगर मेडिकल कालेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर नौकरी लग गई तो वह शादी करने से आनाकानी करने लगा। शादी करने की बात करने ज बवह अपने भाई, बहन, बहनोई को लेकर उसके घर पहुंची तो वह नहीं मिला। उसके माता, पिता, भाई ने मिलकर गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। गांव के बाहर आने पर आरोपी के भाई राज बहादुर कुछ लोगों के साथ पहुंचा और उन्हे मारने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही वे वहां से निकल भागे। अब आरोपियों द्वारा मामले में सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है। सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पांच अक्टूबर 2020 से 9 फरवरी 2025 के बीच हुए घटना के मामले में तहरीर के आधार पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत धोखाधड़ी, बलात्कार, जानमाल की धमकी, गर्भपात कराने के मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।