फर्जी नोडल अधिकारी बन जालसाज ने सरिया देने के नाम पर ठग लिए 50 हजार रूपए

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के पिकौरा दत्तूराय निवासी अवधेश कुमार सिंह जालसाज की ठगी का शिकार हो गए। साइबर क्राइम थाना पर दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया है कि अंकुर सरिया उद्योग लिमिटेड(स्टील डिवीजन) गीडा सहजनवा गोरखपुर का फर्जी नोडल अधिकारी बनकर सरिया देने के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी की गई। उससे केनरा बैंक के खाता में 50 हजार रूपये जमा करवा लिया गया। जब उसने सरिया न मिलने पर अपना पैसा वापस मांगा तो नहीं मिला। पैसा मांगने पर उसे गाली और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में अज्ञात के खिलाफ बीएनएस, आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम थाना पुलिस जांच कर रही है।