बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हर्रैया के वार्ड नम्बर 3 राजघाट निवासी सूर्य प्रताप पाण्डेय ने बजाज सुगर लिमिटेड अठदमा रुधौली के जोनल कोआर्डीनेटर नरेन्द्र कुमार शुक्ल पर धोखाधड़ी और गबन का आरोप लगाया है। हर्रैया थाना पर दी गई तहरीर में बताया है कि उसने साथ काम करने वाले मिल के जोनल कोआर्डिनेटर नरेन्द्र कुमार शुक्ल को दो लाख रूपया उधार दिया था। नियत समय पर उधार दिया गया रूपया वापस न मिलने पर उसने अपना उधार दिया गया रूपया वापस मांगा, जिस पर उसे नौकरी से निकाल देने और हाथ पैर तुड़वाने की धमकी दी गई।24 से 26 जून 2023 के बीच हुए मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धारा के तहत गबन और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।