रंजिशन मारने पीटने में तीन पर मुकदमा

 

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सोनहटी बुजुर्ग निवासी सुनीता देवी पत्नी विजय प्रसाद ने तीन लोगों पर पुरानी रंजिश के विवाद को लेकर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मामले में आरोपी शायदा खातून, उसकी पुत्री यासमीन खातून व एक अन्य जान मोहम्मद के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।