घर पर झाड़ू पोछा करने वाली महिला पर आलमारी से जेवरात चुरा ले जाने का आरोप

 

बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हर्रैया के वार्ड नम्बर 6 मोतीनगर निवासी विनोद कुमार सिंह ने घर पर झाड़ू पोछा का काम करने वाली एक महिला पर सोने, चांदी के जेवर चुरा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मोहल्ले की ही निवासी सावित्री उनके घर पर झाड़ू पोछा का काम करती है। आरोप लगाया है कि उसने आलमारी में रखा दो गले की चेन, तीन अंगूठी, दो सेट कान का टप्स, पायल चुरा लिया। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।