चोरो ने मकान में घुसकर चुराय जेवरात व नगदी

नौतनवां (महराजगंज)कस्बे के महेन्द्रनगर में अज्ञात चोरों ने मकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के महेंद्रनगर के रहने वाले गृहस्वामिनी फूलमती देवी ने बताया कि 28 जनवरी को परिवार के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान करने गये थे। शुक्रवार को जब वापस घर लौटे तो देखा अंदर अलमारी खुला पड़ा था और पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। सोने,चांदी के जेवरात और नगदी रुपये सभी गायब था।

चोरी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम पहुंचकर आवश्यक कार्य में जुट गयी।