बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के सकरदहा में विद्युत बकाये के चलते बिजली काटने पहुंची टीम के साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, मोबाइल तोड़ देने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। विद्युत सब स्टेशन हर्रैया ग्रामीण के अवर अभियंता संजीव कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि विद्युत बकाया के चलते विद्युत संयोजन विच्छेदित के दौरान ग्रामीणों ने सकरदहा काली मंदिर परिसर में लाइनमैन, संविदा कर्मी से मारपीट की, गाली व जान से मारने की धमकी दिया। मोबाइल तोड़ दिया। तहरीर के आधार पर मामले में आरोपी सकरदहा गांव निवासी त्रयम्बकेशर, मटिहनिया निवासी बृजेश शुक्ला, विनय पाठक, राजेन्द्र कन्नौजिया के खिलाफ बीएनएस, आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।