प्रसिद्ध भजनोपदेशक ऋषिभक्त सत्यपाल सरल जी नहीं रहे’

प्रसिद्ध आर्य भजनोपदेशक ऋषिभक्त श्री सत्यपाल सरल जी नहीं रहे। कल दिनांक 27-1-2025 की रात्रि को उनका निधन हो गया। वह काफी समय से रूग्ण चल रहे थे। उनकी मृत्यु से आर्यसमाज की महती क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह श्री सत्यपाल सरल जी की आत्मा को उत्तम गति – शान्ति वा मोक्ष प्रदान करें। ईश्वर से यह भी प्रार्थना है कि उनके परिवार जनों को इस वियोगजन्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उनका परिवार ऋषि दयानन्द द्वारा बताये मार्ग पर चलता रहे यह भी हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

श्री सत्यपाल सरल जी के पार्थिव शरीर का अन्तिम – अन्त्येष्टि कर्म वा संस्कार आज दिनांक 28-1-2025 को देहरादून के भण्डारी बाग स्थित लक्खीबाग श्मशानघाट में पूर्वान्ह 11.00 बजे वैदिक रीति से किया जायेगा। सभी स्थानीय आर्यबन्धुओं से निवेदन है कि वह अन्त्येष्टि संस्कार में सम्मिलित होने की कृपा करें।

-मनमोहन कुमार आर्य