ICC अध्यक्ष जय शाह ने हनुमान जी के चरणों में लगाया शीश, कीर्तन में हुए शामिल

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष जय शाह ने अपनी पत्नी के साथ हनुमान जी के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने हनुमान जी की प्रतिमा और राम नाम की भेंट पूज्य श्री संजय दास जी महाराज और वरिष्ठ पुजारी श्री हेमंत दास जी महाराज को भेंट की।
दर्शन के बाद जय शाह ने कीर्तन में भी भाग लिया और भगवान की भक्ति में लीन रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, “हनुमान जी की कृपा से ही मैं आज इस मुकाम पर पहुंच पाया हूं। मैं उनके आशीर्वाद से भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करूंगा।