सोहावल-अयोध्या गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए वीरता पदक पाने वालों में सोहावल के सुरवारी गांव का लाल कुलदीप सिंह 40 वर्ष भी शामिल रहा। जिसे मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया और क्षेत्र समाज ही नहीं जनपद अयोध्या का भी मान बढ़ाया। वर्ष 2025 में इस पदक में शामिल हुए प्रदेश के 10 आरक्षियों में शामिल एस टी एफ में मुख्य आरक्षी पद पर तैनात कुलदीप पुत्र उमा शंकर सिंह को अपराधियों को सबक सिखाने में माहिर माना जाता हैं। 2006 में साधारण सिपाही से भर्ती हुए इस जवान को 2013 में एस टी एफ में जाने का अवसर मिला जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन और साहसिक सेवा भाव से कार्य करने के कारण इस आरक्षी को मुख्य आरक्षी के पद पर नवाजा गया इसे पहले भी डीजीपी उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया है। इस बड़ी उपलब्धि मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया वीरता पदक मिलने की खबर पहुंचते से गांव में ही नहीं बल्कि क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ रही है। पूर्व में पुलिस विभाग में रहकर अपनी सेवा दे चुके पिता उमा शंकर सिंह के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।